ताजा खबरें | रेल चर्चा छह अंतिम लोस

भाजपा के चंद्र प्रकाश जोशी ने जोधपुर से जैसलमेर चलने वाली ट्रेन को उदयपुर तक बढ़ाने की मांग की।

सत्तारूढ़ पार्टी के सुभाष चंद्र बहेड़िया ने कहा कि सरकार को एक सामान्य आदेश जारी कर देना चाहिए कि सभी ट्रेनों के ठहराव कोविड से पूर्व के समय की तरह बहाल किये जाएंगे तो सभी सांसदों की समस्या खत्म हो जाएगी।

समाजवादी पार्टी के एस टी हसन ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र मुरादाबाद से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन की मांग पिछले कई साल से की जा रही है, लेकिन पूरी नहीं की जा रही। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेल मंत्री वैष्णव उनकी मांग को पूरा करेंगे।

भाजपा के देवेंद्र सिंह भोले ने रेलवे में स्वच्छता के कार्यों की सराहना की।

चर्चा में भाग लेते हुए वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के केजी माधव ने कहा कि आंध्र प्रदेश को बंटवारे के बाद आघात लगा, लेकिन केंद्र सरकार से पर्याप्त मदद नहीं मिल रही है।

भाजपा के गजेंद्र पटेल ने कहा कि रेल बजट में जनजातीय क्षेत्रों का पूरा खयाल रखा गया है।

बसपा के मलूक नागर ने कहा कि रेल की संपत्तियों का वाणिज्यिक उपयोग किया जाए ताकि सरकारी उपक्रमों को बेचना नहीं पड़े।

भाजपा के जयंत कुमार रॉय ने कहा कि सरकार को रेलवे के लिए अतिरिक्त राजस्व के उपाय करने चाहिए।

भाजपा सांसद बालक नाथ ने उनके संसदीय क्षेत्र अलवर को देश के विभिन्न हिस्सों से रेल मार्ग के जरियो जोड़ने की मांग की।

भाजपा के निशिकांत दुबे और कुछ अन्य सदस्यों ने भी चर्चा में भाग लिया।

वैभव हक दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)