खेल की खबरें | सेन ऑल इंग्लैंड के क्वार्टर फाइनल में, सिंधू, साइना और श्रीकांत बाहर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने गुरुवार को यहां दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन को सीधे गेम में हराकर ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन पीवी सिंधू और साइना नेहवाल की दूसरे दौर में हार के साथ भारत की महिला एकल में चुनौती समाप्त हो गयी।