विदेश की खबरें | यूक्रेन के मेरेफा में स्कूल, सामुदायिक केंद्र पर बमबारी में 21 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मेरेफा के मेयर वेनियामिन सितोव ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के यह हमला हुआ। खारकीव क्षेत्र में भारी बमबारी हो रही है क्योंकि रूसी सेना क्षेत्र में बढ़त बनाने की कोशिश में है।
मेरेफा के मेयर वेनियामिन सितोव ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के यह हमला हुआ। खारकीव क्षेत्र में भारी बमबारी हो रही है क्योंकि रूसी सेना क्षेत्र में बढ़त बनाने की कोशिश में है।
यूक्रेन की आपात सेवा ने कहा कि कीव के उत्तर पूर्व चेर्नीहीव शहर में गोलाबारी में एक महिला, उसके पति और तीन बच्चों की मौत हो गई।
रूस-यूक्रेन युद्ध में प्रमुख घटनाक्रम:
- रूसी हवाई हमले में मारियुपोल थिएटर को निशाना बनाया गया जहां सैकड़ों लोग शरण लिए हुए थे, हताहतों की संख्या स्पष्ट नहीं।
- रूसी मानवीय प्रस्ताव पर मतदान से पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक।
- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पुतिन को ‘युद्ध अपराधी’ कहा, लेकिन यह निर्धारित करने के लिए जांच अभी शुरू ही हुई है।
- सस्ते लेकिन घातक तुर्की ड्रोन से यूक्रेन की सुरक्षा मजबूत हुई है।
- फलस्तीनियों ने यूक्रेन के युद्ध पीड़ितों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।
- जेलेंस्की ने अमेरिका में महाभियोग की सुनवाई के करीब दो साल बाद रिपब्लिकन और डेमोक्रेट को एकजुट किया।
अन्य घटनाक्रम :
तेल अवीव, इजराइल
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की इजराइली संसद को संबोधित करेंगे। इसे नेशनल टेलीविजन पर दिखाया जाएगा और इसका सीधा प्रसारण तेल अवीव शहर में किया जाएगा। रविवार का संबोधन रूस के तीन सप्ताह के आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन के लिए आधिकारिक समर्थन जुटाने के उनके अभियान का हिस्सा है।
बर्लिन
कीव के पास एक पशु बचाव केंद्र से निकाला गया भालू उत्तरी जर्मनी के एक अभयारण्य में सुरक्षित पहुंच गया है।
शेल्सविग-होल्सटीन राज्य के एनिमल प्रोटेक्शन एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को कहा कि एशियाई काला भालू ‘मालवीना’ हाल के दिनों में यूक्रेन से जर्मनी लाए गए कई भालुओं में से एक है। यह सात वर्षीय भालू पूर्वी यूक्रेन के एक निजी चिड़ियाघर में वर्षों तक रहा था। बाद के दिनों में स्थानीय पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने उसे कीव के बाहरी इलाके में व्हाइट रॉक बियर शेल्टर में स्थानांतरित कर दिया था।
लंदन
यूक्रेन के सांसदों के एक समूह ने कहा है कि ब्रिटेन को फ्रांस और जर्मनी सहित अपने सहयोगियों पर रूस के आक्रमण को कमजोर करने में यूक्रेन की मदद करने के लिए और अधिक प्रयास करने को लेकर दबाव डालना चाहिए।
यूक्रेन की चार महिला सांसद लंदन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से मुलाकात करने वाली हैं। सांसदों ने ब्रिटेन से यूक्रेन को सैन्य समर्थन देने और रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने का आग्रह किया।
इस्तांबुल
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रूसी-यूक्रेनी युद्ध के नवीनतम घटनाक्रम और मानवीय स्थिति के बारे में बात की।
एर्दोआन ने कहा कि कुछ मुद्दों को पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच एक बैठक के माध्यम से हल किया जा सकता है और इस्तांबुल या अंकारा में उनकी मेजबानी करने के अपने प्रस्ताव को दोहराया।
पेरिस
यूक्रेन के रूसी आक्रमण के कारण यूरोप इस साल मंगल ग्रह पर अपना पहला रोवर भेजने का प्रयास नहीं करेगा।
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने बृहस्पतिवार को पुष्टि की कि वह रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ‘रोस्कोस्मोस’ के साथ अपने ‘एक्सोमार्स रोवर मिशन’ को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर रही है। ईएसए ने पूर्व में कहा था कि यूक्रेन में रूस के युद्ध के कारण मिशन ‘‘बिल्कुल असंभव’’ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2022 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

