विदेश की खबरें | चीन में एक वर्ष से अधिक समय बाद कोविड-19 से दो लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संक्रमण से दोनों मौत उत्तर पूर्वी जिलिन प्रांत में हुईं, जिसके बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 4,638 हो गयी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के एक अधिकारी जिओ याहुई ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया जिन दो लोगों की मौत हुई है वे बुजुर्ग रोगी थे और वे अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे। उन्होंने बताया कि इनमें से एक को कोविड-19 का टीका नहीं लगाया गया था।