एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पास्टर की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में पास्टर (धर्म प्रचारक) की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पास्टर की हत्या की

बीजापुर (छत्तीसगढ़), 19 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में पास्टर (धर्म प्रचारक) की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के अंगमपल्लीगुआ गांव में 17 मार्च को नक्सलियों ने यालम शंकर की हत्या कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि 17 मार्च को हथियारबंद नक्सलियों का एक समूह यालम के घर पहुंचा और उसे बाहर ले जाकर धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने शुक्रवार को यालम का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अधिकारियों ने बताया कि अभी इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है कि नक्सलियों ने यालम की हत्या क्यों की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से एक पर्चा मिला है जिसमें नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी ने यालम को पुलिस मुखबिर बताते हुए हत्या की जिम्मेदारी ली है।

उन्होंने कहा कि यालम क्षेत्र में पास्टर था और वह पुलिस का मुखबिर नहीं था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2022 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).