देश की खबरें | मप्र: खरगोन में रामनवमी जुलूस पर पथराव, वाहनों में आग लगायी गई, तीन इलाकों में कर्फ्यू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के खरगोन शहर में रविवार को रामनवमी के जुलूस पर उपद्रवियों द्वारा किये गये पथराव के बाद आगजनी की घटनाएं हुईं, जिसमें कुछ वाहनों को आग लगा दी गई। इस घटना के बाद प्रशासन ने शहर के तीन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है, जबकि पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।