एजेंसी न्यूज

Bihar: बिहार में लोहे का पुल चोरी होने के मामले में दो सरकारी अधिकारियों समेत आठ लोग गिरफ्तार

बिहार में 60 फुट लंबे लोहे के पुल को अवैध रूप से तोड़कर चुरा ले जाने के आरोप में दो सरकारी अधिकारियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

Bihar: बिहार में लोहे का पुल चोरी होने के मामले में दो सरकारी अधिकारियों समेत आठ लोग गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

डेहरी ऑन सोन (बिहार), 10 अप्रैल : बिहार में 60 फुट लंबे लोहे के पुल को अवैध रूप से तोड़कर चुरा ले जाने के आरोप में दो सरकारी अधिकारियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. रोहतास के पुलिस अधीक्षक के अनुसार, जिले में एक नहर पर बने धातु के पुल को 'चुराने' के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों में एक अनुमंडल अधिकारी और मौसम विभाग का एक अधिकारी शामिल है.

एसपी ने कहा, ''जांच के दौरान, हमें पता चला कि मौसम विभाग के अधिकारी अरविंद कुमार ने एक समूह का नेतृत्व किया था, जो गैस कटर और अन्य उपकरणों से लैस था. समूह ने कुछ दिन पहले पुल को ध्वस्त कर दिया था.'' यह भी पढ़ें : कश्मीर फाइल्स दर्शाता है बहुसंख्यक हमेशा अल्पसंख्यक पर हमला करते हैं: शरद पवार

उन्होंने कहा, ''हमने कुमार को पकड़ लिया और पता चला कि इलाके के एसडीओ राधे श्याम सिंह इसके मास्टरमाइंड थे. एसडीओ को उनके साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है.'' एसपी ने कहा कि वारदात में इस्तेमाल की गई जेसीबी मशीन, पिकअप वैन और गैस कटर को भी जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2022 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).