Jharkhand: झारखंड में रोपवे पर केबल कारों के आपस में टकराने से 10 लोग घायल
झारखंड के देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास त्रिकूट पहाड़ियों पर रविवार को रोपवे में कुछ केबल कारों के आपस में टकरा जाने से कम से कम 10 पर्यटक घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.
देवघर (झारखंड), 11 अप्रैल : झारखंड के देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास त्रिकूट पहाड़ियों पर रविवार को रोपवे में कुछ केबल कारों के आपस में टकरा जाने से कम से कम 10 पर्यटक घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ,रोपवे में कम से कम 12 केबिन में 50 लोग अभी भी में फंसे हुए हैं और बचाव अभियान जारी है.
एक अधिकारी ने कहा कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि यह घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई, जिसके परिणामस्वरूप केबल कारों की टक्कर हुई. हालांकि हादसे के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद केबल कार से कूदने की कोशिश में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें : Bihar: बिहार में लोहे का पुल चोरी होने के मामले में दो सरकारी अधिकारियों समेत आठ लोग गिरफ्तार
देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को बचाव अभियान के लिए मौके पर तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में एनडीआरएफ की मदद कर रहे हैं.उपायुक्त ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील करते हुए कहा, ''स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. कुछ लोग अभी भी रोपवे में केबल कारों में फंसे हुए हैं और उन्हें बचाया जा रहा है. सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है.''
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2022 02:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

