देश की खबरें | देवघर में रोपवे पर फंसे 46 लोगों को 46 घंटे के ऑपरेशन के बाद बचाया गया, तीन की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के देवघर में त्रिकुट पर्वत पर पर्यटकों के लिए बने रोपवे की केबल कारों में दस अप्रैल की शाम हुई टक्कर के बाद 1500 से 2000 फीट की उंचाई पर 25 केबल कारों में फंसे 48 लोगों में से 46 लोगों को लगभग 46 घंटे के अथक प्रयास के बाद वायुसेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और सेना के जवानों ने एमआई 17 हेलीकॉप्टरों की मदद से बचा लिया जबकि तीन की मौत हो गयी एवं 12 अन्य घायल हो गये। दो की मौत हेलीकॉप्टर से बचाये जाने के दौरान नीचे गिर जाने से हुई।