एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकी हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत, तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस की गश्त वैन पर आतंकवादियों द्वारा किए गए रॉकेट हमले में कम से कम पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकी हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत, तीन घायल

पेशावर, 12 अप्रैल पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस की गश्त वैन पर आतंकवादियों द्वारा किए गए रॉकेट हमले में कम से कम पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात दिखां जिले की कुलाची तहसील में नियमित गश्त अभियान के दौरान अज्ञात आतंकवादियों ने पुलिस वैन पर हमला कर दिया ।

उन्होंने कहा कि रॉकेट हमले के बाद भारी गोलीबारी हुई जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) फजले सुभान सहित तीन अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि हमले के बाद आतंकवादी घटनास्थल से भागने में सफल रहे। हमले में वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी ।

पुलिस ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2022 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).