विदेश की खबरें | संरा महासभा ने आम सहमति से वीटो प्रस्ताव को अपनाया, भारत ने खेद जताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आम सहमति से एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसके तहत सुरक्षा परिषद के किसी स्थायी सदस्य द्वारा वीटो किए जाने पर 193 सदस्यीय निकाय को बैठक करने की जरूरत होगी। भारत ने मंगलवार को इस पर "खेद" व्यक्त किया और कहा कि प्रस्ताव को पेश करने में समावेशिता की कमी रही। इसने कहा कि इस तरह के "इसे लें या इसे छोड़ दें पहल" के बारे में उसकी "गंभीर चिंताएं" हैं, जिसमें व्यापक सदस्यता की चिंताओं को ध्यान में नहीं रखा जाता।