Jharkhand: भाई की शादी में जा रही महिला की कार खाई में गिरी, तीन की मौत
झारखंड के धनबाद जिले के टुंडी इलाके में आज दोपहर गिरिडीह से अपने भाई की शादी में शामिल होने झरिया आ रही एक महिला की कार खाई में गिर गयी जिससे उसमें सवार महिला, उसके पति और बेटी की मौत हो गयी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी .
धनबाद, 27 अप्रैल : झारखंड (Jharkhand) के धनबाद जिले के टुंडी इलाके में आज दोपहर गिरिडीह से अपने भाई की शादी में शामिल होने झरिया आ रही एक महिला की कार खाई में गिर गयी जिससे उसमें सवार महिला, उसके पति और बेटी की मौत हो गयी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी .
पुलिस ने बताया कि यह हादसा टुंडी थाना क्षेत्र के गादी टुंडी के पास हुआ.उन्होंने बताया कि महिला की कार अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 20 फीट नीचे जा गिरी. उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : Tamil Nadu: तमिलनाडु में रथयात्रा के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की मौत
उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान 52 वर्षीय सरयू चौरसिया, 5 वर्षीय दीप्ति कुमारी और उसकी मां पायल चौरसिया के रूप में हुई है. वहीं ड्राइवर ऐनुल अंसारी समेत एक अन्य बच्ची रिया कुमारी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है और वह अस्पताल में भर्ती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2022 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

