एजेंसी न्यूज

Tamil Nadu: तमिलनाडु में रथयात्रा के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की मौत

तमिलनाडु के तंजावुर जिले में एक मंदिर की ओर से निकाली गयी रथयात्रा के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की मौत हो गयी. ये लोग एक ‘हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन’ के संपर्क में आ गए थे.

Tamil Nadu: तमिलनाडु में रथयात्रा के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

तंजावुर (तमिलनाडु), 27 अप्रैल : तमिलनाडु (Tamil Nadu) के तंजावुर जिले में एक मंदिर की ओर से निकाली गयी रथयात्रा के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की मौत हो गयी. ये लोग एक ‘हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन’ के संपर्क में आ गए थे. पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं.

यह दुखद घटना कलीमेदु के समीप बुधवार तड़के हुई जब अप्पार मंदिर की रथयात्रा निकाली जा रही थी. पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रथ को मोड़ा जा रहा था और इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे बिजली के एक तार के संपर्क में आ गया,जिससे रथ में मौजूद लोगों को करंट लग गया. यह भी पढ़ें :मुख्यमंत्री की पत्नी को 11 एकड़ औद्योगिक भूमि देने में कोई बेइमानी नहीं-झामुमो

घटना में घायल हुए तीन लोगों को तंजावुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. टीवी पर प्रसारित फुटेज में करंट से रथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2022 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).