विदेश की खबरें | अमेरिकी सदन में यूक्रेन के लिए 40 अरब डॉलर के नये सहायता पैकेज को मंजूरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विधेयक 57 के मुकाबले 368 मतों के अंतर से पारित हुआ, जो अप्रैल में बाइडन की ओर से अनुरोध की गई राशि से सात अरब डॉलर अधिक है। विधेयक में यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक सहायता देने, क्षेत्रीय सहयोगियों की मदद करने, अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन द्वारा भेजे गए हथियारों की भरपाई करने या बदलने का भी प्रावधान है। विधेयक में युद्ध के कारण यूक्रेन के कई फसलों के बर्बाद होने के कारण वैश्विक खाद्य कमी को दूर करने के लिए पांच अरब डॉलर की मदद प्रदान करने का प्रावधान है।