देश की खबरें | नए संसद भवन की आंतरिक सज्जा में दिखेगी देश की विविधता व भव्यता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय संसद की नयी इमारत में भारत की विविधता एवं भव्यता देखने को मिलेगी। नयी इमारत के प्रवेश द्वार पर एक पांरपरिक प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही संवैधानिक विथिका (गैलरी) होगी, जिसमें भारतीय लोकतंत्र की यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। इमारत की आतंरिक सज्जा में देश की सांस्कृतिक विविधता व परंपराओं को तस्वीरों व कलाकृतियों के जरिये सहेजा जाएगा।