देश की खबरें | समाजवादियों ने बिहार से की अगस्त क्रांति की शुरुआत, भाजपा को सिखाया सबक : अखिलेश यादव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए बुधवार को कहा कि समाजवादियों ने नौ अगस्त को 'अगस्त क्रांति' की शुरुआत करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबक सिखाया है, और उत्तर प्रदेश में भी जनता भाजपा को 'दूध के मक्खी' की तरह निकाल फेंकेगी।