जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ लगभग तीन गुना होकर 8,833 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में लगभग तीन गुना होकर 8,832.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
नयी दिल्ली, 10 अगस्त कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में लगभग तीन गुना होकर 8,832.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
कोल इंडिया ने बुधवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि बिक्री में वृद्धि के कारण उसका मुनाफा बढ़ा है।
इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 3,169.86 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
कोल इंडिया की परिचालन आय चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बढ़कर 35,092.17 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 25,282.75 करोड़ रुपये थी।
कोयला उत्पादक कंपनी की शुद्ध बिक्री में भी आलोच्य तिमाही के दौरान वृद्धि हुई है। यह बढ़कर 32,497.9 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 23,293.65 करोड़ रुपये थी।
इसके अलावा चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का उत्पादन बढ़कर 15.97 करोड़ टन हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में 12.39 करोड़ टन था।
इस बीच बीएसई में कंपनी का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में 2.02 प्रतिशत चढ़कर 219.85 रुपये पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2022 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

