विदेश की खबरें | भारत की सफलता ने दुनिया को सभी स्वतंत्रता-प्रेमियों के लिए बेहतर स्थान बनाया : वी. मुरलीधरन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि भारत के लोगों ने समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ देश की लोकतांत्रिक राजनीति को पोषित और प्रदर्शित किया है और भारत की सफलता ने दुनिया को सभी स्वतंत्रता-प्रेमियों के लिए एक बेहतर स्थान बनाया है। सोमवार को यहां कार्नेगी हॉल में सरोद वादक अमजद अली खान के एक संगीत कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी और प्रवासी समुदाय के सदस्यों को एक वीडियो संबोधन में, मुरलीधरन ने कहा कि भारत इस यात्रा में वैश्विक समुदाय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चला है और वैश्विक शांति और भलाई में अपना सहयोग दे रहा है।