देश की खबरें | जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, एक अन्य बीमार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव में सोमवार की रात कथित तौर पर जहरीली शराब का सेवन करने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य बीमार है। बीमार युवक को कल्याणपुर के प्रखंड स्तरीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समस्तीपुर (बिहार), 16 अगस्त जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव में सोमवार की रात कथित तौर पर जहरीली शराब का सेवन करने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य बीमार है। बीमार युवक को कल्याणपुर के प्रखंड स्तरीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान विक्रम कुमार (21) व राहुल कुमार (22) के रूप में हुई है जबकि मुन्ना कुमार (19) बीमार है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों युवकों ने गांव में ही शराब पी थी जिसके कारण उनकी तबियत बिगड़ गयी और उन्हें कल्याणपुर के प्रखंड स्तरीय अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ घंटे बाद विक्रम कुमार की मौत हो गई। वहीं आज सुबह करीब 10 बजे राहुल कुमार ने भी दम तोड़ दिया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ह्रदयकांत का बताया कि चकमेहसी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, रिपोर्ट आने पर मौत की कारण का पता चल सकेगा।
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर नकली शराब का मामला उजागर होता है तो निश्चित ही दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2022 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

