एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित तीन और लोगों की मौत, 191 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित तीन और मरीजों की मौत हो गई वहीं 191 नये मामले सामने आये हैं।

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित तीन और लोगों की मौत, 191 नये मामले

जयपुर, 16 अगस्त राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित तीन और मरीजों की मौत हो गई वहीं 191 नये मामले सामने आये हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, मंगलवार को सवाई माधोपुर, जयपुर और श्रीगंगानगर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक-एक मरीज की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस घातक बीमारी से 9596 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को राज्य में 191 नये कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के मिलने से राज्य में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 13,02,114 पहुंच गई वहीं वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4131 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में मिले कोरोना वायरस संक्रमित 191 नये मरीजों में 75 जयपुर में, 27 उदयपुर में, 24 प्रतापगढ़ में 13 अलवर में और 11 जोधपुर के मरीज शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को 643 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 12:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).