देश की खबरें | हिमाचल, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड में मॉनसूनी बारिश के कारण 31 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मॉनसूनी बारिश से अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और मकान ढहने की घटना में उत्तर के पहाड़ी इलाकों और पूर्व के मैदानी इलाकों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद देश के एक बड़े हिस्से में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। मृतकों में 22 लोग अकेले हिमाचल प्रदेश के हैं।