देश की खबरें | बालाकोट हमले पर चन्नी के सवाल उठाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस को ‘पाकिस्तान कार्यसमिति’ कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2019 के पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद बालाकोट में किए गए हवाई हमले की सत्यता पर सवाल उठाने संबंधी कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी की टिप्पणी को लेकर विपक्षी दल की शनिवार को आलोचना की और कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान को बार-बार ‘‘ऑक्सीजन’’ मुहैया करा रही है।