भोपाल में छात्राओं से दुष्कर्म का मामला: भागने की कोशिश कर रहा मुख्य आरोपी गोली लगने से घायल
भोपाल के एक कॉलेज की कुछ छात्राओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के लिए गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने पुलिसकर्मी से कथित तौर पर पिस्तौल छीनकर हिरासत से भागने की कोशिश लेकिन हथियार से गोली चलने के कारण वह घायल हो गया. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. घटना शुक्रवार रात मध्यप्रदेश की राजधानी के पास की है जब आरोपी को साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस अपराध स्थल पर ले जा रहा थी.
भोपाल, 3 मई : भोपाल के एक कॉलेज की कुछ छात्राओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के लिए गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने पुलिसकर्मी से कथित तौर पर पिस्तौल छीनकर हिरासत से भागने की कोशिश लेकिन हथियार से गोली चलने के कारण वह घायल हो गया. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. घटना शुक्रवार रात मध्यप्रदेश की राजधानी के पास की है जब आरोपी को साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस अपराध स्थल पर ले जा रहा थी. अपनी पहचान छिपाकर छात्राओं से कथित तौर पर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रियंका शुक्ला ने कहा कि मुख्य आरोपी फरहान अली ने पूछताछ में बताया कि वह अबरार नामक एक अन्य आरोपी के साथ बिलकिसगंज में एक कमरे में रुका था. उन्होंने बताया कि अशोका गार्डन थाने के पुलिसकर्मी शुक्रवार रात सबूत जुटाने के लिए फरहान को बिलकिसगंज ले जा रहे थे. अधिकारी ने बताया कि जब वे रातीबड़ थाना क्षेत्र के सरवर गांव पहुंचे तो आरोपी ने लघुशंका के लिए जाने की इच्छा जताई जिसके बाद पुलिस वाहन को रोक दिया गया. उन्होंने बताया कि फरहान ने कथित तौर पर एक उप निरीक्षक से पिस्तौल छीनने की कोशिश की और हाथापाई के दौरान हथियार से गोली चल गई.शुक्ला ने बताया कि आरोपी के पैर में चोट लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि फरहान अली और अन्य आरोपियों के खिलाफ अशोका गार्डन थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म), 61 (सामूहिक दुष्कर्म) और सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा धार्मिक की स्वतंत्रता अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. अशोका गार्डन थाने के प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि फरहान को दूसरे आरोपी अबरार की तलाश और सबूत जुटाने के लिए बिलकिसगंज ले जाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि फरहान ने पिस्तौल छीनकर हिरासत से भागने की कोशिश की. इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. शहर के एक निजी कॉलेज की तीन छात्राओं के दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था जिसके बाद 25 अप्रैल को पुलिस ने मामला दर्ज किया था. बाद में एक और लड़की ने शिकायत दर्ज कराई. यह भी पढ़ें :एनईईटी जांच: एनएमसी ने 14 छात्रों का प्रवेश रद्द किया, 26 को निलंबित करने का आदेश
अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ताओं ने दावा किया कि आरोपियों ने उनकी पहचान छिपाकर उनके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल किया. शुक्रवार शाम को हिंदू संगठनों ने भोपाल में 26 जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया और इसे ‘‘लव जिहाद’’ की गंभीर घटना बताया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में ‘जिहाद या लव जिहाद’ बर्दाश्त नहीं करेगी और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं झारखंड की पूर्व पुलिस महानिदेशक निर्मल कौर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

