एजेंसी न्यूज

बिहार के CM नीतीश कुमार ने राजगीर में खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को नालंदा जिले के राजगीर में एक विश्वविद्यालय में नवनिर्मित खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया और खेलो इंडिया युवा खेलों 2025 की तैयारियों की समीक्षा की. राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी कम खेल विश्वविद्यालय में नयी सुविधाओं में इनडोर बास्केटबॉल, हैंडबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट शामिल हैं.

बिहार के CM नीतीश कुमार ने राजगीर में खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया

पटना, दो मई : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को नालंदा जिले के राजगीर में एक विश्वविद्यालय में नवनिर्मित खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया और खेलो इंडिया युवा खेलों 2025 की तैयारियों की समीक्षा की. राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी कम खेल विश्वविद्यालय में नयी सुविधाओं में इनडोर बास्केटबॉल, हैंडबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट शामिल हैं. फिर मुख्यमंत्री ने पहले से तैयार बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल कोर्ट और हॉकी अभ्यास टर्फ का निरीक्षण किया.

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘ उन्होंने वहां खिलाड़ियों से बातचीत भी की. उन्होंने अकादमी में लड़कों और लड़कियों के छात्रावासों में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. ’’ फिर नीतीश ने बिहार में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया युवा खेलों 2025 की तैयारियों की समीक्षा की. यह भी पढ़ें : आरबीआई पैनल ने कॉल मनी मार्केट का समय बढ़ाकर शाम 7 बजे करने का दिया सुझाव

खेलो इंडिया युवा खेलों का सातवां चरण चार से 15 मई के बीच राज्य के पांच स्थानों - पटना, राजगीर (नालंदा), गया, भागलपुर और बेगूसराय में आयोजित किया जाएगा. बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि खेलो इंडिया युवा खेल ठीक से आयोजित किए जाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार मई को खेलो इंडिया युवा खेलों 2025 का वर्चुअल उद्घाटन करने वाले हैं. इस मौके पर कुमार, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).