देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, हल्की बारिश की संभावना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
नयी दिल्ली, तीन मई मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 2.5 डिग्री कम है।
पिछले 24 घंटों में, शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच दिल्ली में 0.8 मिमी बारिश हुई। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत रही।
मौसम विभाग ने दिन में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने तथा गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग मौसम केंद्र ने देर रात ढाई बजे से सुबह साढ़े आठ बजे तक मात्र छह घंटों में 77 मिमी बारिश दर्ज की।
वर्ष 1901 में रिकॉर्ड रखने की शुरुआत के बाद से यह दिल्ली में मई में 24 घंटे की दूसरी सबसे अधिक वर्षा थी। अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड 119.3 मिमी है, जो मई 2021 में एक ही दिन में दर्ज किया गया था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 152 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

