देश की खबरें | संवेदनशील मुद्दे राजनीतिक तरीके से उठाना ठीक नहीं : भारत-चीन सीमा विवाद पर बोले रीजीजू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चीन-भारत सीमा मुद्दे पर संसद में चर्चा की विपक्ष की मांग के बीच, कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को कहा कि संवेदनशील मुद्दों को राजनीतिक रूप से उठाना ठीक नहीं है। साथ ही रीजीजू ने पिछले उदाहरणों का हवाला दिया जब तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने ऐसे मामलों पर सदन में विचार-विमर्श से इनकार किया था।