विदेश की खबरें | माटेयो मेस्सिना डेनारो: 30 साल बाद माफिया सरगना की गिरफ्तारी,
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाथ, 18 जनवरी (द कन्वरसेशन) सिसिली के माफिया, कोसा नोस्ट्रा के नेताओं में से एक, माटेयो मेस्सिना डेनारो को आखिरकार 30 साल बाद हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस को पता चला कि पलेर्मो में निजी मड्डालेना क्लिनिक में डेनारो का इलाज चल रहा है, लिहाजा लगभग 100 पुलिस अधिकारियों ने क्लिनिक को घेर लिया और डेनारो पकड़ा गया ।