जरुरी जानकारी | सोना 105 रुपये टूटा, चांदी में 52 रुपये की तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 105 रुपये की गिरावट के साथ 56,526 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 18 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 105 रुपये की गिरावट के साथ 56,526 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,631 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी की कीमत 52 रुपये की तेजी के साथ 69,694 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 105 रुपये की गिरावट के साथ 56,526 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।’’
विश्लेषकों ने कहा कि मंगलवार को डॉलर इंडेक्स के 0.18 प्रतिशत मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव रहा। अमेरिकी बॉन्ड आय में भी हालिया निम्न स्तर से सुधार आया।
विदेशी बाजारों में सोना लाभ के साथ 1,910 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी भी लाभ के साथ 24.16 डॉलर प्रति औंस पर थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2023 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

