देश की खबरें | मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की देश में नफरत की आग बुझाने की अपील
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने रविवार को सरकार, धर्म गुरुओं, विधिवेत्ताओं, नेताओं एवं मीडिया से देश में नफरत की आग को बुझाने की कोशिश करने की अपील की। उसने अदालतों से भी कमजोर नागरिकों और अल्पसंख्यकों के ऊपर होने वाले अन्याय का जायजा लेने का अनुरोध किया।