देश की खबरें | झोलाछाप चिकित्सक के उपचार से दलित महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताय कि कोइरौना थाना क्षेत्र के सेमराध स्थित एक क्लीनिक में गलत इंजेक्शन देने के कारण शुक्रवार को एक महिला की मौत हो गयी थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बृजेश कुमार मौर्या ने रविवार को परिजनों द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के हवाले से बताया कि पत्ती देवी (48) की तबीयत ख़राब होने पर उसे पास में एक कथित डाक्टर राजन विश्वकर्मा के यहां ले जाया गया, जहां कुछ दवा देने के बाद चिकित्‍सक ने इंजेक्शन लगाया।

उन्होंने बताया कि इसके कुछ ही देर बाद महिला ने छटपटाते हुए दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में परिजनों के हंगामा करने के बाद शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

उन्होंने बताया महिला के पति रमा शंकर की तहरीर के आधार पर रविवार को कथित चिकित्‍सक राजन विश्वकर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास चिकित्सा से सम्बंधित कोई डिग्री नहीं मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)