जरुरी जानकारी | तेल तिलहन बाजार में गिरावट जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को तेल तिलहन कीमतों में गिरावट जारी रही। सस्ता आयात बढ़ने से सरसों ही नहीं, बल्कि आयातित तेल की भी अब बाजार में खपत नहीं हो पाने से तेल तिलहनों में चौतरफा गिरावट देखी गई। सरसों, सोयाबीन तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल तथा बिनौला तेल जैसे खाद्यतेलों के भाव में गिरावट आई जबकि मूंगफली तेल तिलहन के भाव पूर्ववत बंद हुए।