विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने यूक्रेन में ‘बड़े पैमाने पर’ अधिकारों के उल्लंघन की ओर इशारा किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

गुतारेस ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र समर्थित मानवाधिकार परिषद में एक संबोधन में कहा, ‘‘रूसी आक्रमण की वजह से बड़े पैमाने पर मौत, तबाही हुई और लोगों को विस्थापन झेलना पड़ा।’’

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव गुतारेस ने कहा, ‘‘नागरिकों और असैन्य बुनियादी ढांचे पर हमलों के कारण कई लोग हताहत हुए हैं और भयानक पीड़ा हुई है।’’

यूक्रेन में चिकित्सा सेवा के प्रमुख अनातोली ने कहा कि उनकी टीम हर दिन दर्जनों सैनिकों का इलाज करती है और बमुश्किल खाने का समय मिलता है।

इस बीच, यूक्रेन की सेना ने कहा है कि रूस ने कई क्षेत्रों में सोमवार सुबह तक ड्रोन से हमले किए जिनमें दो लोगों की मौत हो गई।

गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय द्वारा रिकॉर्ड में दर्ज यौन हिंसा, जबरन गुमशुदगी, मनमानी हिरासत और युद्ध बंदियों के अधिकारों के उल्लंघन के मामलों का हवाला दिया।

उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि 75 साल पुरानी मानवाधिकारों की सार्वजनिक घोषणा का लगातार दुरुपयोग किया गया। गुतारेस ने कहा, ‘‘राजनीतिक फायदे के लिए हमेशा इसका दुरुपयोग किया गया और इसे उन्हीं लोगों द्वारा नजरअंदाज किया गया।’’

गुतारेस ने कहा, ‘‘यह इतिहास के सही हिस्से की तरह खड़ा होने का क्षण है।’’ यूक्रेन में युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ने पर मानवाधिकार परिषद से रूस की सदस्यता खत्म कर दी गई थी। जिनेवा में परिषद की बैठक में पश्चिमी देशों के राजदूतों ने युद्ध के लिए रूस की आलोचना की।

इसी तरह, निरस्रीकरण पर सम्मेलन में प्रतिनिधियों ने अमेरिका के साथ ‘न्यू स्टार्ट’ संधि से रूस की भागीदारी निलंबित करने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के फैसले की आलोचना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)