जरुरी जानकारी | डब्ल्यूसीएल का 2026-27 तक 10 करोड़ टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य : गडकरी

नयी दिल्ली, छह जून कोल इंडिया की इकाई वेस्टर्न कोलफील्ड्स लि. (डब्ल्यूसीएल) ने 2026-27 तक 10 करोड़ टन कोयला उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये डब्ल्यूसीएल की तीन खानों का उद्घाटन करते हुए गडकरी ने कहा कि कंपनी की योजना अगले चार साल में 20 और खानों का विकास करने की है। इस मौके पर गडकरी ने कंपनी से कहा कि वह अपनी परियोजनाओं में स्थानीय लोगों को अधिक रोजगार दे।

यह भी पढ़े | स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइंस- कोरोना के हल्के व बिना लक्षण वाले मरीजों को न करें अस्पतालों में भर्ती, 24 घंटे में किया जाए डिस्चार्ज.

मंत्री ने कहा, ‘‘डब्ल्यूसीएल का पूंजीगत निवेश 5,300 करोड़ रुपये रहेगा। मैं कंपनी से आग्रह करूंगा कि वह स्थानीय लोगों को रोजगार देने का प्रयास करे, बेशक इसके लिए नियमों में कुछ ढील देने की जरूरत क्यों न हो।’’

उन्होंने कंपनी से कहा कि वह गरीबों को मकान बनाने के लिए रेत सस्ती दर पर उपलब्ध कराए। गडकरी ने बताया कि कंपनी पहले ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तथा अन्य सरकारी एजेंसियों को रेत सस्ती कीमत पर उपलब्ध करा रही है।

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death In Kerala: केरल में इंसानियत शर्मसार, गर्भवती हथिनी की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मांगी रिपोर्ट.

गडकरी ने कहा कि रेत की नीलामी के लिए पारदर्शी व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर इसकी कालाबाजारी होती है और बाद में कानूनी विवाद शुरू हो जाता है।

गडकरी ने कहा कि डब्ल्यूसीएल द्वारा एनएचएआई, पीएम आवास योजना और सरकारी इकाइयों को सस्ती कीमत पर रेल उपलब्ध कराई जा रही है। उसे गरीबों को भी मकान बनाने के लिए इसे सस्ती दर पर उपलब्ध कराना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)