देश की खबरें | सरकारी राइफल से गोली लगने से जवान की मौत
जियो

दरभंगा, 16 जून बिहार के दरभंगा जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के आवास पर मंगलवार सुबह एक सिपाही की अपनी सरकारी राइफल (एसएलआर) से गोली लगने से मौत हो गई ।

वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि आरक्षी चिंटू पासवान की किस परिस्थिति में मौत हुई, इसकी जाँच की जा रही है।

यह भी पढ़े | भारत-चीन हिंसक झड़प: राहुल गांधी ने शहीद जवानों के प्रति व्यक्त की संवेदना, कहा- मुश्किल समय में हम साथ खड़े हैं.

अरवल जिला के माली गांव निवासी चिंटू पासवान (24) की गर्दन में तीन गोलियों के निशान हैं।

चिंटू की हाल में ही सगाई हुई थी और 24 जून को शादी होने वाली थी।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के स्वास्थ को लेकर मेदांता हॉस्पिटल ने जारी किया हेल्‍थ बुलेटिन, हालत नाजुक होने के साथ ही बताया स्थिर.

चिंटू ने आत्महत्या की या राइफल साफ करने के दौरान गोलियां चली या उसकी हत्या की गयी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

स्थानीय पुलिस एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि लॉकडाउन के कारण चिंटू को अपनी शादी की तारीख बढानी पडी थी और शादी के लिए छुट्टी मिलने को लेकर वह सशंकित और मानसिक तौर पर परेशान था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)