जरुरी जानकारी | एमएसपी पर 98,457 करोड़ रुपये में 521.5 लाख टन धान की खरीद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तीन नये कृषि कानूनों को रद्द करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गांरंटी की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने चालू खरीफ सत्र के दौरान अब तक 521.48 लाख टन धान की खरीद की है। यह खरीद, 98,457 रुपए में 68 लाख किसानों से की गई।
नयी दिल्ली, सात जनवरी तीन नये कृषि कानूनों को रद्द करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गांरंटी की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने चालू खरीफ सत्र के दौरान अब तक 521.48 लाख टन धान की खरीद की है। यह खरीद, 98,457 रुपए में 68 लाख किसानों से की गई।
एक सरकारी बयान के अनुसार, ‘‘चालू खरीफ विपणन मौसम (केएमएस) 2020-21 में, सरकार मौजूदा एमएसपी योजना के तहत किसानों से एमएसपी कीमत पर 2020-21 खरीफ फसलों की खरीद जारी रखे हुये है।’’
धान की खरीद छह जनवरी तक 521.48 लाख टन हो चुकी है, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 27.13 प्रतिशत अधिक है। खरीफ विपणन मौसम अक्टूबर से शुरू होता है।
बयान में कहा गया, ‘‘98,456.80 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य के भुगतान के साथ चालू खरीफ विपणन खरीद सत्र में लगभग 67.89 लाख किसानों को पहले ही लाभान्वित किया जा चुका है।’’
अभी तक हुई 521.48 लाख टन की कुल खरीद में से, अकेले पंजाब ने 202.77 लाख टन अनाज का योगदान दिया है।
इसमें कहा गया है, ‘‘छह जनवरी तक, 23,485.05 करोड़ रुपये मूल्य की 80,26,401 कपास गांठों की मात्रा की खरीद का लाभ 15,59,429 किसानों को हुआ है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2021 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

