तेंदुए ने चुपके से किया अफ्रीकी जंगली कुत्ते पर हमला, बचाने के लिए शिकारी से भिड़ गई पूरी बिरादरी (Watch Viral Video)
साउथ अफ्रीका के माला माला गेम रिजर्व से एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ दबे पांव आकर अफ्रीकी जंगली कुत्ते पर हमला कर देता है, लेकिन तभी उसकी जान बचाने के लिए कुत्ते की पूरी बिरादरी वहां पहुंच जाती है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जंगल की दुनिया से शिकार के हैरान करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं, जहां घात लगाए शिकारी जानवर दबे पांव आकर अपने शिकार का काम तमाम कर जाते हैं. शिकारी जानवरों के चंगुल में फंसने के बाद किसी भी शिकार का बच पाना लगभग नामुमकिन होता है, लेकिन कई बार अपने साथी की जान बचाने के लिए पूरा झुंड ही शिकारी से भिड़ने के लिए पहुंच जाता है. इसी कड़ी में साउथ अफ्रीका (South Africa) के माला माला गेम रिजर्व (Mala Mala Game Reserve) से एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ (Leopard) दबे पांव आकर अफ्रीकी जंगली कुत्ते (African Wild Dog) पर हमला कर देता है, लेकिन तभी उसकी जान बचाने के लिए कुत्ते की पूरी बिरादरी वहां पहुंच जाती है.
इस खौफनाक हमले की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर Latest Sightings नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि अफ्रीकी जंगली कुत्ते आराम से भोजन कर रहे होते हैं, तभी घने जंगल के बीच छिपते हुए तेंदुआ उनकी तरफ बढ़ता है और एक जंगली कुत्ते को देखकर वो उस पर हमला कर देता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: नन्हे साही को बचाने के लिए शिकारी तेंदुए से भिड़ गए उसके माता-पिता, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल
साथी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया जंगली कुत्तों का झुंड
वीडियो में देखा जा सकता है कि कितनी स्फूर्ति से तेंदुआ कुत्ते पर जानलेवा हमला करता है, लेकिन यह देखते ही तुरंत कुत्ते की टोली के सभी साथी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं. सभी कुत्ते मिलकर तेंदुए पर हमला कर देते हैं, जिससे अगले ही पल तेंदुए को झुंड से बचकर भागने पर मजबूर होना पड़ता है, लेकिन जिस पर तेंदुए ने हमला किया था वो कुत्ता गंभीर रूप से जख्मी हो चुका होता है और शिकारी जानवर के हमले की वजह से उसकी जान चली जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2025 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

