देश की खबरें | नक्सली हमले में पुलिस जवान की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नारायणपुर, 24 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सली हमले में पुलिस के एक जवान की मौत हो गयी तथा एक अन्य जवान घायल हो गया।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तादुर गांव के करीब नक्सली हमले में ‘डीआरजी’ जवान संतु वड्डे की मौत हो गयी जबकि बज्जु राम कचलाम घायल हो गए।

यह भी पढ़े | Devendra Fadnavis Corona Positive: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ओरछा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। दल जब तादुर गांव के पास जंगल में था, तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

यह भी पढ़े | Mumbai: ऑनलाइन क्लास के दौरान जवाब न दे पाने पर महिला ने बेटी को घोपी पेंसिल और बेरहमी से की पिटाई.

उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर भारी मात्रा में खून के निशान मिले हैं। इससे संकेत मिलता है कि इस घटना में कई नक्सली घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों ने नक्सली शिविर को नष्ट कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)