एजेंसी न्यूज

कोरोना संकट के बीच राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा बोले-हमारा पूरा ध्यान ज्यादा से ज्यादा जांच करवाने पर है

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को राजस्थान में संक्रमित मरीजों की संख्या 520 पहुंच गई और राज्य के 10 जिलों में संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा है और अकेले जयपुर में 180 से ज्यादा संक्रमित मरीज पाये गये है।

कोरोना संकट के बीच राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा बोले-हमारा पूरा ध्यान ज्यादा से ज्यादा जांच करवाने पर है
कोरोना वायरस का टेस्ट (Photo Credits: IANS)

जयपुर, 10 अप्रैल. राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर परेशान न हों. उन्होंने कहा कि जितनी ज्यादा संख्या में जांच होंगी और संक्रमित मरीजों का पता चलेगा उतनी ही जल्दी इस महामारी पर नियंत्रण करने में कामयाबी मिलेगी. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को राजस्थान में संक्रमित मरीजों की संख्या 520 पहुंच गई और राज्य के 10 जिलों में संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा है और अकेले जयपुर में 180 से ज्यादा संक्रमित मरीज पाये गये है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महामारी से लड़ने के लिये 15 हजार करोड़ रुपये अलग से रखे है और राज्य सरकार को इसके लिये 200 करोड़ रुपये दिये है. डॉ. शर्मा ने कहा कि हमारा पूरा ध्यान ज्यादा से ज्यादा जांच करवाने पर है। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में भी केन्द्र सरकार से 10 लाख रैपिड टेस्टिंग किट जल्द भेजने का आग्रह किया है, ताकि जांच के काम में और तेजी लाई जा सके. उन्होंने कहा कि जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में एड्स की जांच की जाती है. उन केंद्रों पर भी 400-400 जांच प्रतिदिन हो सकती हैं। सरकार ने नाको को इसकी टेस्टिंग किट देकर अनुमति देने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर कोरोना वायरस से लड़ रही है. यह भी पढ़े-Coronavirus: राजस्थान में कोरोना संक्रमित 57 नए मामले आए सामने, राज्य में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या 520 हुई

डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस के ज्यादातर मामले 21 से 40 तक की उम्र में लोगों में आ रहे हैं. इस उम्र के लोगों की शरीर की प्रतिरोधात्मक क्षमता मजबूत होती है और उनके संक्रमण से निगेटिव में बदलने की भी संभावना ज्यादा होती है. उन्होंने बताया कि केवल 13.5 प्रतिशत 60 से 80 वर्ष के लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. उन्होंने कहा कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2020 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).