कोलकाता, 17 सितंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री की मुखर आलोचक बनर्जी ने मोदी के स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।
उन्होंने ट्वीट किया, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 70वें जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। आगामी वर्ष में उनके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करती हूं।”
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर राजभवन परिसर में पौधारोपण किया।
उन्होंने जामुन, अनार और लीची के पौधे लगाए।
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने राज्य में कई स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए।
पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
कांग्रेस की छात्र इकाई पश्चिम बंगाल छात्र परिषद ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के तौर पर मनाया।
छात्र परिषद के महासचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने कलकत्ता विश्वविद्यालय के सामने कालेज स्ट्रीट पर चाय और पकौड़े बेचे।
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के दौरान देश में सरकारी और निजी क्षेत्रों में नौकरी के अवसर बेहद कम हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY