एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 31 मई तक बढ़ाई लॉकडाउन की अवधि

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक के लिए बढ़ा दी है. एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुख्य सचिव अजॉय मेहता ने लॉकडाउन की अवधि के विस्तार का एक आदेश जारी किया है. महाराष्ट्र में कोविड-19 के 30,706 मामले सामने आए हैं जिनमें से 22,479 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है.

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 31 मई तक बढ़ाई लॉकडाउन की अवधि
सीएम उद्धव ठाकरे (Photo Credit- PTI)

मुंबई, 17 मई: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक के लिए बढ़ा दी है. एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुख्य सचिव अजॉय मेहता ने लॉकडाउन की अवधि के विस्तार का एक आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है, "लॉकडाउन के आदेशों में चरणबद्ध तरीके से रियायतों को अधिसूचित किया जाएगा." गौरतलब है कि मौजूदा लॉकडाउन दो मई से 17 मई तक वैध था.

उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन 3.0 आज खत्म हो गया. लॉकडाउन 4.0 कल से प्रभाव में आएगा और 31 मई तक लागू रहेगा. चौथे चरण में कुछ रियायतें दी जाएंगी.’’ उन्होंने बताया कि और अधिक सेवाओं को शुरू करने के लिहाज से ग्रीन तथा ओरेंज जोन को अधिक रियायतें मिलेंगी. अभी के लिए केवल अनिवार्य सेवाएं चालू हैं.

यह भी पढ़ें: बंबई हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को दिया निर्देश, कहा- COVID-19 लॉकडाउन के बीच आदिवासियों तक पहुंचे आवश्यक सेवाएं

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 30,706 मामले सामने आए हैं जिनमें से 22,479 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है. इस संक्रामक रोग से 1135 लोगों ने जान गंवाई है जबकि 7,088 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).