देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले आए सामने
जियो

मुजफ्फरनगर, 16 जून उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक चिकित्सक एवं एक पुलिसकर्मी समेत पांच और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off: भारत-चीन के बीच हिंसक झड़प के बाद पीएम मोदी से मिले गृह मंत्री अमित शाह.

उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 33 और लोग स्वस्थ हो गए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब 79 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के हरियाणा में 550 कोरोना के मरीज पाए गए: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुजफ्फनगर की डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि प्राधिकारियों को 112 नमूनों की जांच के परिणाम मिले, जिनमें से पांच संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए पांच लोगों में एक चिकित्सक, एक पुलिसकर्मी और नोएडा से आया एक व्यक्ति शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)