देश की खबरें | बांदीपोरा में आतंकवादियों के पांच सहयोगी गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 22 अगस्त केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट जम्मू कश्मीर (आईएसजेके) के आतंकवादियों के पांच सहयोगियों को शनिवार को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आतंकियों के इन सहयोगियों ने सेना के एक शिविर पर हमले के लिए उसक टोह ली थी।

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह- न करें मास्क पर उड़ रही अफवाहों पर विश्‍वास.

आतंकियों के इन सहयोगियों में से चार उत्तर कश्मीर जिले के और एक श्रीनगर का है।

अधिकारी ने बताया कि ये लोग आतंकियों को सहयोग देते थे और युवाओं के मन में कट्टरपंथी सोच भर कर उन्हें आईएसजेके में शामिल होने के लिए उकसाते थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के हिमाचल प्रदेश में अब तक कुल मामले 4789, 26 की मौत: 22 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि ये लोग चिट्टीबंदी अरगाम में आईएसजेके के झंडे बनाते थे और उनकी श्रीनगर में अपने सहयोगियों को आपूर्ति करते थे।

इन लोगों के पास से गोलाबारूद, आईएसजेके के झंडे और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

अधिकारी ने बताया कि अरगाम पुलिस थाने में इन लोगों के खिलाफ यूएपीए कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)