देश की खबरें | दुबई प्राधिकार ने एअर इंडिया एक्सप्रेस से कहा : चार भारतीय प्रयोगशालाओं की कोविड रिपोर्ट खारिज करें
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 सितंबर दुबई नागर विमानन प्राधिकरण (डीसीएए) ने सोमवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस से कहा कि चार भारतीय प्रयोगशालाओं से यात्रियों की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट को खारिज किया जाना चाहिए ।

विमान कंपनी ने ट्वीट किया है कि ये प्रयोगशालाएं- जयपुर में सूर्यम लैब, केरल में माइक्रोहेल्थ लैब, डॉ. पी भसीन पैथलैब्स (प्राइवेट) लिमिटेड और दिल्ली में नोबल डायग्नोस्टिक सेंटर हैं।

यह भी पढ़े | IAS अधिकारी डॉ. पी डी वाघेला भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

डीसीएए ने 28 अगस्त और चार सितंबर को कोविड- संक्रमण की पुष्टि वाले प्रमाणपत्र के साथ दो यात्रियों को लाने के लिए 18 सितंबर को एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर 24 घंटे की रोक लगा दी थी।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नियमों के मुताबिक भारत से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सफर से 96 घंटे के भीतर की आरटी-पीसीआर जांच का प्रमाण पत्र होना चाहिए और यात्री को संक्रमित नहीं होना चाहिए ।

यह भी पढ़े | Syeda Anwara Taimur Passes Away: असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर का निधन, PMO इंडिया-कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक.

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने ट्वीट कर कहा कि दुबई के विमानन नियामक ने दुबई में यात्रियों के आने के संबंध में इन प्रयोगशालाओं से आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट को खारिज करने की सिफारिश की है ।

कोविड-19 के कारण 23 मार्च के बाद से भारत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को स्थगित कर दिया गया। बाद में वंदे भारत मिशन के तहत उड़ानों का परिचालन हुआ।

भारत ने 10 देशों के साथ ‘एयर बबल’ समझौता किया है, जिसमें यूएई भी शामिल है। इस समझौते के तहत दोनों देशों की विमान कंपनियां कुछ पाबंदी के साथ उड़ानों का परिचालन कर सकती हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)