जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़), 17 सितंबर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित एक युवक ने बृहस्पतिवार को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
जांजगीर थाना के प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि जिले के खोखसा गांव के करीब पंकज तिवारी (26) ने रेल गाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। वह कुलीपोटा गांव का रहने वाला था।
यह भी पढ़े | Bjp Mlc Devendra Singh: बीजेपी एमलएसी देवेंद्र सिंह सड़क हादसे में घायल, लखनऊ किया गया रेफर.
उन्होंने बताया कि संक्रमण की पुष्टि होने के बाद तिवारी को 15 सितंबर को जांजगीर के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था।
जिले के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में वह सामान्य तरीके से दवाई और भोजन ले रहा था।
यह भी पढ़े | NDA में कृषि संबंधी बिल पर फूट, हरसिमरत कौर बादल ने अपने पद से दिया इस्तीफा.
उन्होंने बताया, ‘‘तिवारी के साथ कमरे में रह रहे अन्य मरीजों ने उसे लापता पाकर इसकी सूचना अधिकारियों को दी। तलाश के दौरान उसका शव रेलवे पटरी पर पड़े होने की जानकारी मिली।’’
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले तिवारी ने अपनी बहन को मोबाइल फोन पर एक संदेश भेज कर कहा था कि ‘‘मां से कहना कि मुझे माफ कर दे।’’
केंवट ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ अभी तक कोविड-19 के तीन मरीजों ने आत्महत्या की है। इनमें से दो ने जांजगीर चांपा जिले के कोविड केयर केन्द्र में और एक ने एम्स, रायपुर में आत्महत्या की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY