बेंगलुरु, 22 अगस्त पिछले महीने कथित तौर पर ऑनलाइन माध्यम से जर्मनी से एक्सटेसी की 750 गोलियां लाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एनसीबी की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि 31 जुलाई को यहां स्थित विदेशी डाक घर से नशीली गोलियों की बड़ी खेप बरामद होने के बाद उक्त व्यक्ति फरार था।
वक्तव्य के अनुसार आरोपी की पहचान रहमान के. के रूप में की गई है।
एनसीबी ने कहा कि रहमान वाणिज्य का स्नातक है और वह अपने कालेज के आसपास रहने वाले छात्रों को एक्सटेसी और अन्य नशीली दवाएं बेचता था।
ब्यूरो ने कहा कि आरोपी ने बिटकॉइन के माध्यम से नशीली गोलियां खरीदी थीं।
एक्सटेसी पार्टियों में इस्तेमाल की जाने वाली नशीली दवा है जिसके सेवन से व्यक्ति मदहोश हो जाता है।
भारत समेत कई देशों में इस पर प्रतिबंध है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY