एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | उत्तराखंड में बारिश जारी, प्रधानमंत्री ने धामी को फोन कर हालात की जानकारी ली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश सोमवार को भी जारी रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत कर प्रदेश में हालात का जायजा लिया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
देश की खबरें | मैसुरु में ‘युवा ब्रिगेड’ के सदस्य की हत्या
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मैसुरु जिले के टी नरसीपुरा में ‘हनुमान जयंती’ शोभायात्रा के दौरान युवाओं के दो समूहों के बीच झड़प के बाद ‘युवा ब्रिगेड’ के एक सदस्य की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी।
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में वर्षा जनित घटनाओं में दो बच्चों समेत आठ लोगों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बीच पिछले 24 घंटों में वर्षजनित घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई। लगातार बारिश से राज्य के विभिन्न जिलों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
Bengal Panchayat Election Violence: असदुद्दीन ओवैसी बोले, सत्ता के लिए भाजपा-टीएमसी की लड़ाई में मुस्लिम बने बलि का बकरा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में निर्दोष मुसलमानों को बलि का बकरा बनाया गया, जबकि भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) राजनीतिक लाभ के लिए एक दूसरे से लड़ रही हैं।
IND vs WI Series 2023: वेस्टइंडीज में होगी भारत के अनुभवहीन तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा
Bhashaभारतीय टेस्ट टीम को पिछले एक दशक में विदेशों में अप्रत्याशित सफलता किसी भी परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण के कारण मिली लेकिन वेस्टइंडीज में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने के लिए गई टीम के तेज गेंदबाजों को लेकर यह बात नहीं कही जा सकती.
देश की खबरें | भाजपा देश को तानाशाही की तरफ ले जा रही है: उद्धव ठाकरे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूटीबी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा देश को तानाशाही की ओर ले जा रही है। उन्होने एकनाथ शिंदे धड़े पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग बालासाहेब ठाकरे के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से महाराष्ट्र में काम नहीं चलेगा।
देश की खबरें | उप्र : गैस टैंकर के टेम्पो पर पलटने से नौ लोगों की मौत, सात घायल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर थाना लीलापुर क्षेत्र में सोमवार को अपराह्न एक अनियंत्रित गैस टैंकर के सवारियों से भरे टेम्पो पर पलट जाने से नौ लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हुए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | न्यायालय ने दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण से संबंधित केंद्र के अध्यादेश पर रोक लगाने से इनकार किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी केंद्र के हालिया अध्यादेश पर अंतरिम रोक लगाने से सोमवार को इनकार कर दिया। हालांकि, अरविंद केजरीवाल नीत सरकार द्वारा नियुक्त 437 स्वतंत्र सलाहकारों को बर्खास्त करने के उपराज्यपाल के फैसले पर आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार की दलीलों पर विचार करने पर न्यायालय सहमत हो गया।
विदेश की खबरें | बाइडन, महाराजा चार्ल्स तृतीय ने विंडसर कैसल बैठक में जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और महाराजा चार्ल्स तृतीय ने सोमवार को अपनी बैठक में जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर चर्चा की। दोनों नेता निजी कंपनियों को विकासशील देशों में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए और अधिक प्रयास करने के वास्ते प्रेरित करते हैं।
देश की खबरें | रेल नीर घोटाला:उच्च न्यायालय का प्राथमिकी रद्द करने से इनकार, कहा-रेलवे को 19.5 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने राजधानी और शताब्दी ट्रेन में ‘रेल नीर’ के बजाय अन्य बोतल बंद पानी बेचे जाने से रेलवे को कथित तौर पर हुए 19.5 करोड़ रुपये के नुकसान को लेकर 2015 में दो ‘कैटरिंग’ (खानपान प्रबंधन) कंपनियों और एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने से इनकार कर दिया है।
देश की खबरें | सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर नया विधान भवन बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन: नार्वेकर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सोमवार को कहा कि सेंट्रल विस्टा परियोजना की तर्ज पर मुंबई में एक नया विधान भवन बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन है।
देश की खबरें | प्रमुख देशों की तुलना में भारत में मुद्रास्फीति की दर सबसे कम: नड्डा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सोमवार को कहा कि प्रमुख देशों में भारत की मुद्रास्फीति दर सबसे कम है।
ICC WC 2023 Ticket Prices for Eden Gardens: ईडन गार्डन्स में होने वाले आईसीसी विश्व कप के मैचों के टिकट की कीमत की घोषणा, सीएबी अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने जारी की दर
Bhashaबंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने सोमवार को कहा कि ईडन गार्डन्स पर होने वाले आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दर्शकों को कम से कम 900 रुपये खर्च करने होंगे
देश की खबरें | सीधी पेशाब प्रकरण : ब्राह्मण संगठन ने न्यायिक जांच, आरोपी से रासुका हटाने की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सामने आए पेशाब प्रकरण के मामले में एक ब्राह्मण संगठन ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) की धारा हटाने और इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की।
देश की खबरें | महाराष्ट्र: आईएसआईएस से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार चार लोगों की एनआईए हिरासत 15 जुलाई तक बढ़ी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक विशेष अदालत ने आईएसआईएस के इशारे पर भारत में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए चार लोगों की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत सोमवार को 15 जुलाई तक बढ़ा दी।
देश की खबरें | एम्स ने अनुसंधान कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने वाले आदेश को स्थगित किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वैज्ञानिकों के विरोध का सामना कर रहे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) प्रशासन ने सोमवार को अपने पहले के एक आदेश को स्थगित कर दिया जिसमें उसने अनुसंधान कर्मचारियों की भर्ती/चयन प्रक्रिया को रोक दिया था और कहा था कि इसके लिए दिशानिर्देशों की समीक्षा की जा रही है।
देश की खबरें | पत्नी केवल पति की सहायक नहीं होती, उसकी व्यक्तिगत पहचान व आकांक्षाएं बरकरार रहती हैं: अदालत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि एक पत्नी अपने पति की सहायक मात्र नहीं है और वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने या सार्थक सामाजिक कार्य करने के अपने सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपने अधिकार बरकरार रखती है।
देश की खबरें | उत्तर भारत में भारी बारिश का कहर: बचाव अभियान में जुटी सेना, एनडीआरएफ की टीम
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर भारत के कुछ हिस्सों, विशेषकर हिमाचल प्रदेश में लगातार तीसरे दिन सोमवार को बारिश ने तबाही मचाई, जहां भूस्खलन से चार और लोगों की जान चली गई, जबकि सेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है।
देश की खबरें | कांग्रेस का रुख ‘नरम हिंदुत्व’ वाला, यूसीसी पर आईयूएमएल के सहयोग करने की उम्मीद: माकपा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में सत्ताधारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर आधारित सम्मेल्लन में भाग लेने के लिए दिये गये आमंत्रण को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएलएल) द्वारा स्पष्ट रूप से ठुकराए जाने के कुछ दिनों बाद वरिष्ठ माकपा नेता और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के संयोजक ई.पी. जयराजन ने उम्मीद जताई है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर वाम दल का सहयोग करेगी, क्योंकि कांग्रेस का रुख ‘नरम हिंदुत्व’ का है।
देश की खबरें | मुख्यमंत्री धामी ने की सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी से मुलाकात
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी से भेंट की।