देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में वर्षा जनित घटनाओं में दो बच्चों समेत आठ लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बीच पिछले 24 घंटों में वर्षजनित घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई। लगातार बारिश से राज्य के विभिन्न जिलों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

लखनऊ, 10 जुलाई उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बीच पिछले 24 घंटों में वर्षजनित घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई। लगातार बारिश से राज्य के विभिन्न जिलों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

यहां मौसम कार्यालय ने कहा कि मानसून पश्चिमी क्षेत्र में सक्रिय रहा और पूर्वी जिलों में सामान्य रहा, जिसके परिणामस्वरूप पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर और राज्य के पश्चिमी हिस्से में अधिकांश स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से तेज बारिश हुई।

मौसम कार्यालय के अनुसार, पश्चिमी हिस्से में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जिनमें मेरठ, मैनपुरी, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, औरैया, कासगंज, लखनऊ, झांसी, कानपुर नगर, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, फतेहपुर, गाजीपुर, प्रयागराज, शामली, अमेठी और गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं।

राज्य में एक जून से अब तक औसत वर्षा सामान्य के सापेक्ष 112 फीसदी है। बयान में कहा गया है कि 33 जिलों में अधिक बारिश हुई है और 21 जिलों में सामान्य बारिश हुई।

सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोई भी नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है। बयान में कहा गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटों में बारिश संबंधी घटनाओं में कुल आठ लोगों की जान चली गई है।

इससे पहले हापुड़ से आई एक खबर में कहा गया था कि हापुड़ में धौलाना थाना क्षेत्र के शौलाना गांव में सोमवार को बारिश के कारण एक घर की छत गिरने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वरुण मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर ने दो बहनों - माहिरा व खुशी को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन बच्चे माहिम, आफिया व मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार जारी है।

उधर, बदायूं के बिसौली तहसील के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव खरगपुर में जर्जर मकान की छत लगातार हो रही भारी बारिश के दौरान भरभराकर गिर गई। हादसे में लगभग 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना फैजगंज बैठा के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सिद्धांत शर्मा ने बताया कि आज दोपहर गांव खरगपुर निवासी देवश्री (63) अपने घर में घरेलू कार्य निपटा रही थीं तभी तेज बारिश शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि बारिश से बचने के लिए महिला अपने कमरे के अंदर गईं, तभी घर की छत भरभराकर देवश्री के ऊपर आ गिरी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इटावा में करीब एक पखवाड़े से हो रही लगातार बारिश के कारण जिले की कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया है, जिससे यातायात बाधित हो गया है। गांवों में मुख्य सड़कों को जोड़ने वाली सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों और अन्य लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट