देश की खबरें | मुख्यमंत्री धामी ने की सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी से मुलाकात
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी से भेंट की।
देहरादून, 10 जुलाई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी से भेंट की।
देहरादून में हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्मकारों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है और राज्य में फिल्मांकन के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिया जायेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म जगत से जुड़े लोगों से प्राप्त सुझावों को भी राज्य सरकार पूरी गंभीरता से लेती है।
इस मौके पर जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्मांकन की ओर फिल्मकारों का रूझान तेजी से बढ़ा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री को हाल में देहरादून में स्थापित सांस्कृतिक केंद्र के साथ ही प्रदेश में एक अनुसंधान केंद्र बनाने का सुझाव भी दिया।
जोशी ने उत्तराखंड पर आधारित विभिन्न कहानियों एवं यहां की कला व संस्कृति को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की दिशा में प्रयास करने की जरूरत भी बताई।
इस मौके पर मौजूद कलाकारों ने राज्य में वेब सीरीज के लिए सब्सिडी देने का सुझाव भी मुख्यमंत्री को दिया और कहा कि इससे फिल्म जगत से जुड़े लोगों का प्रदेश के प्रति आकर्षण और बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मौजूद कला एवं साहित्य क्षेत्र से जुड़े कई कलाकारों को सम्मानित भी किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)