एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | गुजरात: हनुमान मंदिर में विवादित भित्तिचित्र क्षतिग्रस्त करने के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के बोटाद जिले के एक मंदिर में भगवान हनुमान को स्वामीनारायण संप्रदाय के संत सहजानंद स्वामी के सामने घुटने टेकते हुए चित्रित करने वाले भित्तिचित्र क्षतिग्रस्त करने और विरूपित करने के आरोप में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | ब्रिक्स से जुड़ने वाले छह सदस्यों का जीडीपी में हिस्सा सिर्फ 11 प्रतिशत होगा : रिपोर्ट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उभरती अर्थव्यवस्थाओं के समूह ब्रिक्स में जनवरी से जुड़ने जा रहे छह देशों की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में हिस्सेदारी सिर्फ 11 प्रतिशत होगी। एक विश्लेषण के बाद जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें भी सबसे ज्यादा चार प्रतिशत का हिस्सा सऊदी अरब का होगा।
देश की खबरें | दिव्यांग बच्चों के संस्था को मेरी मृत्यु के बाद भी सालाना एक करोड़ रुपये मिलते रहेंगे: पद्मश्री अली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक बेहद खास और दिल को छू लेने वाला कदम उठाते हुए अनिवासी भारतीय (एनआरआई) कारोबारी एम ए यूसुफ अली ने वादा किया है कि वह यहां स्थित दिव्यांग बच्चों को समर्पित कला केंद्र को हर वर्ष एक करोड़ रुपये का दान देते रहेंगे और आश्वस्त किया कि यह राशि उनकी मृत्यु के बाद भी हर साल संस्था को मिलती रहेगी।
देश की खबरें | वोटबैंक की राजनीति और तुष्टिकरण के लिए सनातन धर्म का अपमान किया गया : अमित शाह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी पर विवाद के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि वोट बैंक की राजनीति और तुष्टिकरण के लिए सनातन धर्म का अपमान किया गया है।
देश की खबरें | जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर आवारा कुत्तों को अवैध, क्रूर तरीके से उठाया गया: पशु अधिकार समूह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पशु अधिकार समूह ‘पीपल फॉर एनिमल्स’ (पीएफए) ने रविवार को दावा किया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने आठ से 10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर बगैर किसी लिखित आदेश के आवारा कुत्तों को अवैध तरीके से पकड़ना शुरू किया है, जिनमें से अधिकतर की नसबंदी पहले ही हो चुकी है।
विदेश की खबरें | महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 100वें जन्मदिवस पर वर्ष 2026 में उनके स्मारक के अनावरण की योजना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक स्वतंत्र निकाय की ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 100वें जन्मदिवस के अवसर पर वर्ष 2026 में उनके लिए एक स्थायी स्मारक के अनावरण की योजना है। सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | घोसी विधानसभा उपचुनाव : अखिलेश यादव ने मतदाताओं से भाजपा को हराने की अपील की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराकर पूरे देश में एक संदेश देने की अपील की।
देश की खबरें | जी-20: दिल्ली मेट्रो चार से 13 सितंबर के बीच विशेष काउंटर से ‘टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड’ की बिक्री करेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना को देखते हुए दिल्ली मेट्रो चार से 13 सितंबर के बीच अपने 36 स्टेशनों पर विशेष काउंटर के जरिये ‘टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड’ की बिक्री करेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | अदालत ने घोटाले के आरोपी कपिल वधावन को नासिक जेल में स्थानांतरित करने की अनुमति दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक विशेष अदालत ने ‘यस बैंक’ में कथित घोटाले से संबंधित एक मामले में आरोपी कपिल वधावन को महाराष्ट्र के नासिक जिले की जेल में स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी है।
देश की खबरें | नागपुर में मानसिक बीमारी से पीड़ित महिला ने चाकू घोंपकर सास की हत्या कर दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर शहर में मानसिक बीमारी से पीड़ित एक महिला ने घर पर अपनी 80 वर्षीय सास पर कथित तौर पर चाकू से हमला करके उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | ‘एक देश, एक चुनाव’ का विचार भारतीय संघ और इसके सभी राज्यों पर हमला है: राहुल गांधी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ का विचार भारतीय संघ और इसके सभी राज्यों पर हमला है।
जरुरी जानकारी | भारत का रूस से कच्चा तेल आयात अगस्त में घटकर सात माह के निचले स्तर पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मानूसन की बारिश की वजह से मांग घटने के चलते अगस्त में भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात घटकर सात माह के निचले स्तर पर आ गया है। उद्योग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, अन्य चार गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में तीन महिलाओं समेत आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया तथा चार अन्य नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | पलवल-नयी दिल्ली ईएमयू ट्रेन पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पलवल से नयी दिल्ली आ रही एक लोकल ईएमयू ट्रेन दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल प्रगति मैदान के पास रविवार सुबह पटरी से उतर गई।
देश की खबरें | मराठा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के बाद मराठवाड़ा में जनसंवाद यात्रा स्थगित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के जालना जिले में मराठा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के लाठीचार्ज के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने मराठवाड़ा के सभी जिलों में रविवार से होने वाली अपनी ‘जनसंवाद यात्रा’ स्थगित कर दी है।
G20 Summit: दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारी जोरो में, मेहमानों की थाली में परोसे जाएंगे बाजरे से बने व्यंजन और स्ट्रीट फूड
Bhashaजी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सहित दुनिया के कई देशों के नेता भारत आ रहे हैं. इन नेताओं के खान-पान का विशेष ख्याल रखते हुए इन्हें बाजरे से बने व्यंजन और चांदनी चौक में मिलने वाले स्वादिष्ट ‘स्ट्रीट फूड’ आदि परोसे जाने की योजना है.
देश की खबरें | ओडिशा उच्च न्यायालय ने ओएसएससी प्रश्नपत्र लीक मामले की सीआईडी जांच का आदेश दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा उच्च न्यायालय ने ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) द्वारा आयोजित एक भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले की सीआईडी जांच का आदेश दिया है।
देश की खबरें | ‘आदित्य एल1’ की पृथ्वी की कक्षा से संबंधित पहली प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न : इसरो
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा कि देश के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य एल1’ की पृथ्वी की कक्षा से संबंधित पहली प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है।
देश की खबरें | रुपये मांगने के आरोप में असम पुलिस के चार जवान गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के बजाली जिले में चार पुलिसकर्मियों को अवैध रूप से पैसे मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
खेल की खबरें | जिंबाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का निधन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जिंबाब्वे के पूर्व क्रिकेट कप्तान हीथ स्ट्रीक का लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद रविवार को निधन हो गया। उनके परिवार में सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। वह 49 वर्ष के थे।