देश की खबरें | नागपुर में मानसिक बीमारी से पीड़ित महिला ने चाकू घोंपकर सास की हत्या कर दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर शहर में मानसिक बीमारी से पीड़ित एक महिला ने घर पर अपनी 80 वर्षीय सास पर कथित तौर पर चाकू से हमला करके उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, तीन सितंबर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में मानसिक बीमारी से पीड़ित एक महिला ने घर पर अपनी 80 वर्षीय सास पर कथित तौर पर चाकू से हमला करके उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को हुई इस हत्या के मामले में पूनम आनंद शिखरवार (36) को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पूनम मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और वह दवा ले रही हैं। हालांकि, आरोपी ने पिछले कुछ हफ्तों से दवाइयां लेना बंद कर दिया था और उसने परिवार के अन्य सदस्यों से झगड़ा किया था।

अधिकारी ने कहा कि गुस्से में आकर आरोपी ने अचानक अपनी सास तारादेवी पर धारदार चाकू से हमला करके उसका गला काट दिया। अधिकारी ने बताया कि उसने बुजुर्ग महिला पर कई बार चाकू से वार किया।

उन्होंने बताया कि इलाके के निवासियों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी